बस्तर संभाग

छात्रा से छेड़खानी के आरोपी प्रोफेसर का युवा मोर्चा द्वारा पुतला दहन . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

शासकीय भानुप्रतापदेव कॉजेल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है जिसके विरोध में युवा मोर्चा द्वारा पुराना बस स्टैंड में प्रोफेसर का पुतला दहन किया गया। वहीं सरकार की नाकामी को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। मोर्चा अध्यक्ष घनेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है लगातार चोरी, लूट और आनाचार जैसे अपराध बढ़ गए हैं।

प्रदेश सरकार इन अपराधों पर लगाम लगाने में असफल रही है। अपराध का ताजा मामला वर्तमान में शहर के शासकीय भानुप्रतापदेव कॉलेज से आया है। यहां एक प्राध्यापक द्वारा अपनी ही शिष्या को बंधक बना उससे दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी प्रोफेसर को कठोर से कठोर सजा देने की मांग को लेकर प्रोफेसर का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल राजीव लोचन सिंह, प्रदेश महामंत्री टिकेश्वर जैन, प्रदेश युवा मोर्चा मीडिया सह प्रभारी भूपेंद्र नाग, जिला महामंत्री भाजयुमो अंशु शुक्ला, शशांक सलाम, भानु नेताम, शहर अध्यक्ष भाजपा दीपक खटवानी, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, महामंत्री गिरधर यादव, अरुण कौशिक, मीरा सलाम, रामशिला साहू ,विजय लक्ष्मी कौशिक, स्मृति कौशिक, अंजू नेगी, योगेश साहू, विजय लखवानी, अजय मोटवानी, बृजमोहन तिवारी,शहर मंडल युवा मोर्चा के मंडल कांकेर उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता , महामंत्री श्रधेश चौहान, पियूष वालेचा, मंत्री विक्रांत सर्वा, विशाल रमानी, जतिन अटभैया एंव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top