जगदलपुर के गांव से सीएम साय ने किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ..

जगदलपुर के गांव से  सीएम साय ने किया मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का शुभारंभ..

कांकेर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बस्तर जिले के ग्राम घाटपदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी मोर दुआर साय सरकार महाभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घाटपदमपुर के कई हितग्राहियों के घर पहुंचकर स्वयं सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री साय के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया। इस योजना में जरूरतमंदों को मकान दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर 15 दिवसीय मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है।

यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)