12वीं फेल महिला फर्जी डिग्री से 'स्त्री रोग विशेषज्ञ' बनकर महिलाओं का करती थी इलाज...

12वीं फेल महिला  फर्जी डिग्री से 'स्त्री रोग विशेषज्ञ' बनकर महिलाओं का करती थी इलाज...

कांकेर

दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वो 'स्त्री रोग विशेषज्ञ' बनकर महिलाओं का इलाज करती थी। उसने एक महिला का ऑपरेशन किया था, जिसके कारण उसकी जान चली गई थी।

महिला डॉक्टर पर आरोप है कि वो सिर्फ 12वीं पास है और उसने मेडिकल दस्तावेजों में जालसाजी करके फर्जी BAMS डिग्री हासिल की और उसके आधार पर क्लीनिक खोल दिया। बाद में महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

असिस्टेंट से सीधा बनी डॉक्टर

पूछताछ में महिला ने बताया कि साल 2005-06 में वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक डॉक्टर के पास असिस्टेंट के रूप में काम करती थी। उस क्लीनिक में उसने बेसिक इलाज करना सीखा। इसके बाद उसने फर्जी बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर अपना क्लीनिक खोल दिया। यहां वो स्त्री रोग संबंधी रोगों का इलाज किया करती थी।

फर्जी डॉक्टर ने कहा कि महिला की सर्जरी करानी होगी। महिला डॉक्टर ने सर्जरी की और उसे घर भेज दिया। हालांकि कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच में पता चला कि महिला के पास किसी तरह के वैध डिग्री नहीं थी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)