केशकाल घाटी के जाम में फंसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव...

केशकाल घाटी के जाम में फंसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव...

कांकेर

बस्तर की लाइफलाइन केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत होने के कारण पिछले 5 घण्टों से जाम की स्थिति बनी हुई है। इस जाम में यात्री बसों के साथ साथ सैकड़ों छोटी बड़ी वाहनें फंसी हुई हैं।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी रायपुर से जगदलपुर जाते वक्त लगभग आधे घण्टे तक जाम में फंसे रहे घाट में मेगा जाम को देख काफिला को घाटी में छोड़ कर पैदल ही पंचवटी रेस्ट हाउस तक पहुंचाया है। डेढ़ घंटा के इंतजार के बाद पंचवटी किरण सिंह देव का काफिला पहुँचा जिसके बाद जगदलपुर के लिए रवाना हुए ।

मंगलवार देर शाम की घाट के आठवें मोड़ पर दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भीड़ हुई, जिसकी वजह से देखते ही देखते मेगा जाम लगा है। घाट के दोनों ओर कई किलो तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही । तो वहीं दर्जनों यात्री बसें भी इस जाम में फंसे रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि बस्तर संभाग व केशकाल घाटी हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। कांग्रेस पांच सालों में कुछ काम नहीं किया है, वहीं हमारी सरकार बनते ही पहले हमने घाटी की सड़क का नवीनीकरण करवाया।

इसके साथ अब बायपास मार्ग निर्माण शुरू करवाने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने 2500 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है, इसमें केशकाल बायपास मार्ग भी शामिल है। इसके साथ ही केशकाल घाटी में विद्युतीकरण व केशकाल शहर की सड़क का निर्माण भी जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Birma Mandavi

Birma Mandavi

मेरी खबर का होता है असर

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)