

कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव छ.ग. शासन शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में कांकेर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, किसान, स्व सहायता समूह तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में जाकर भेंट किया। मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को अपने निवास कार्यालय में कांकेर विधानसभा से विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान उन्हें सम्बोधित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम, विधायक डॉ. लक्ष्मी धु्रव और विधायक दलेश्वर साहू उपस्थित थे। मुख्यमंत्री से भेंट करने पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया और कहा कि छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति, हर परिवार और हर वर्ग के लोगों के विकास हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है यही कारण है आज हर व्यक्ति आर्थिक रूप से मजबूत हुए है। प्रदेश में हर तबके की भलाई को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा नित नई योजनाएं बनाई जा रही हैं और उनका सुव्यवस्थित संचालन कर लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए यहां शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार आदि विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे लोगों को आगे बढ़ने के लिए भरपूर अवसर मिले। उन्होंने बताया कि राज्य में निवासरत बहुंसख्यक आबादी किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना संचालित की जा रही है। इससे लगभग 21 लाख किसानों सीधा-सीधा लाभ मिल रहा है। इसी तरह सार्वभौम पीडीएस योजना योजना से प्रदेश के 66 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश में आम आदमी के हित में संचालित बिजली बिल हाफ योजना का 39 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा राज्य में हर वर्ष तेन्दूपत्ता संग्रहण से लगभग 13 लाख आदिवासी-वनवासी लघु वनोपज संग्राहक लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में लागू राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना से ग्रामीण अंचल के लगभग 10 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा। योजना के तहत ऐसे परिवारों को चालू वित्तीय वर्ष से हर साल छह हजार रूपए दिए जाएंगे, जिसके पास खेती की जमीन नहीं है और वे मनरेगा अथवा कृषि मजदूरी से जुड़े हैं। इस योजना का लाभ धोबी, नाई, लोहार और पुजारी को भी मिलेगा। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा संचालित नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी कार्यक्रम से गांव-गांव में लोगों को आगे बढ़ने के लिए रोजगार के भरपूर अवसर मिलने लगे हैं। गोधन न्याय योजना के तहत स्थापित गौठानों को आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को साल भर आयमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। इसका लाभ उठाकर वे तेजी से आगे बढ़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि प्रदेश में अब अंग्रेजी माध्यम की तर्ज पर हर जिले में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट शासकीय स्कूल खोले जाएंगे।
इस अवसर पर कांकेर जिले से पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में शामिल सर्वश्री पूर्व विधायक शंकर धु्रवा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सुभद्रा सलाम, नपाप अध्यक्ष सरोज ठाकुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रोेमनाथ जैन, सुनील गोस्वामी, उपेन्द्र ठाकुर, सियो पोटाई, कमला गुप्ता, नीरा साहू, पुरूषोत्तम पाटिल, गोमती सलाम, मकबूल खान, मनोज जैन, रोहिदास शोरी, परदेशी निषाद, चमन साहू, अनिल यादव, कमलेश कोमरा, जनक कश्यप, महंत नरेटी, परदेशी निषाद, कांति पटेल, जगदीश धु्रव, टकेश सिन्हा, राजेश भास्कर, मुन्ना कुलदीप, अजय सिंह रेणु, दीपक शोरी, सतीश दीपक, आनंद चौरसिया, जितेन्द्र वैद्य, लीना जैन, माला तिवारी, सुखलाल शोरी, अजय ठाकुर, यमुना देवी सिन्हा, ममता, संजूलता नेताम, कौशिल्या शोरी, मोती साहू, मनीराम सिन्हा, रोहन सिन्हा, महेश साहू, महेन्द्र यादव, लोमेन्द्र यादव, योगेश राजपूत, उमेश कुंजाम, मनोहर वट्टी, गनेशिया देवी, तारस सिन्हा, अमन गायकवाड़, सोमेश सोनी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने संवाद कर खुशी व्यक्त किया ।