

चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 1 जून से अब तक 808.8 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीती रात से जिले के सभी 07 तहसीलों में व्यापक वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा चारामा तहसील में 17.4 मिली मीटर और सबसे कम वर्षा 1.4 मिली मीटर अंतागझ़ तहसील में दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 11 सितम्बर की स्थिति में कांकेर तहसील में 8.2 मिली मीटर, भानुप्रतापपुर में 12.09 मिली मीटर, दुर्गूकोंदल में 10.7 मिली मीटर, पखांजूर तहसील में 15.2 मिली मीटर और नरहरपुर में 10.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।