बस्तर संभाग

कांकेर जिले का हरनगढ़ गौठान उत्कृष्ट गौठान के रूप में चयनित . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

राज्य शासन द्वारा प्रदेश के 10 हजार 624 गौठानों में से उत्कृष्ट तीन गौठानों का चयन किया गया है, जिनमें कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के डोन्डे हरनगढ़ गौठान को भी उत्कष्ट गौठान के रूप में चयनित हुआ है, जो कांकेर जिले के लिए बहुत गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को हरनगढ़ गौठान समिति के अध्यक्ष विष्णु साहू को 50 हजार रूपये, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने हरनगढ़ गौठान को प्रदेश के उत्कृष्ट गौठान के रूप में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए गौठान समिति के अध्यक्ष विष्णु साहू एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकरी सुमीत अग्रवाल, कृषि विभाग के उप संचालक एन.के. नागेश तथा पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. सत्यम मित्रा सहित हरनगढ़ गौठान समिति एवं महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि हरनगढ़ गौठान में वर्मीकम्पोस्ट का निर्माण, मुर्गी पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन सहित अन्य आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। महिला स्व-सहातया समूहों के सदस्यों द्वारा गोबर से ’’दिया एवं मूर्तियों’’ का निर्माण भी किया जाता है।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top