छत्तीसगढ़

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी पहुंचे कुरेनार . . .

पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकासपल्ली के ग्राम पी.व्ही.110 निवासी परिमल मलिक एवं उसकी पत्नी और तीन बच्चियों की कच्चे मकान के दीवार गिरने से दबने के कारण मृत्यु होने की सूचना मिलने पर अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अनुप नाग और कांकेर ‌कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ‌तथा पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ‌धीरेन्द्र पटेल अधिकारियों के साथ घटनास्थल के समीपस्थ ग्राम कुरेनार पहुंच कर नदी के बढ़े हुए जलस्तर का जायजा लिया ।

परिस्थिति ‌को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने ग्राम पी.व्ही.110 पहुंचे पखांजूर तहसीलदार एवं थानेदार से चर्चा कर वहां की स्थिति और‌ पीड़ित परिवारों की जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव मदद करने ‌के लिए निर्देशित किया, साथ ही गांव में ही रुक कर घरों का आंकलन कर सुरक्षित स्थान में शिफ्ट करने ‌के लिए निर्देशित किया तथा एस.डी. एम. पखांजूर ए.एस. पैकरा को अपने क्षेत्र के ग्रामों का निरीक्षण कर सतत निगरानी बनाये रखने के लिए निर्देशित किया गया।

श्रीमती यशोदा विश्वास को किया गया शिफ्ट

कलेक्टर व एस.पी.के निर्देश पर तहसीलदार एवं थानाप्रभारी द्वारा ग्राम के घरों का आंकलन किया गया ‌तथा श्रीमती यशोदा विश्वास पति स्व.सहदेव विश्वास, निवासी पी.व्ही.110 को उनके 60 साल पुराने जर्जर मकान से पक्के मकान में ‌शिफ्ट किया गया।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top