बस्तर संभाग

पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष 01 लाख के ईनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

सुन्दरराज पी.(भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, बालाजी राव(भा.पु.से) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर के मार्गदर्शन, शलभ कुमार सिन्हा(भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत सक्रिय रावघाट एरिया कमेटी के पानीडोबीर एलओएस सदस्या पार्वती शोरी पिता ईतवारू शोरी उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम भोमरा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर जो नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से सक्रिय है। छ.ग. शासन की नई ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त महिला माओवादी सदस्या पर 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है ।

शलभ कुमार सिन्हा(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के सभागृह में आत्मसमर्पण किया। उक्त आत्मसमर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि 10 हजार रूपये नगद प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर अविनाश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़, डॉ0 अनुराग झा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कांकेर, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़, प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर, अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स/डीआरजी) कांकेर उपस्थित थे।

आत्मसमर्पित महिला नक्सली पार्वती शोरी का संक्षिप्त विवरण:-

वर्ष 2019 में नक्सली संगठन के रावघाट एरिया कमेटी सदस्य/रावघाट एरिया कमेटी केएमएस प्रभारी रमशीला पोटाई के द्वारा भर्ती किया गया एवं वर्ष 2021 में पानीडोबीर एलओएस की स्थायी सदस्य बनाये तब से अब तक प्रतिबंधित माओवादी संगठन की सक्रिय सदस्य रहकर कार्यरत थी।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top