बस्तर संभाग

खरीदी केन्द्रों में धान का आवक शुरू . . .

कांकेर/बस्तर मित्र।

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसान जिले में बनाये गये खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं। आज कई खरीदी केन्द्रों में किसानों द्वारा अपना धान का विक्रय किया गया। एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम सहित अन्य अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर धान उपार्जन की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनके निरीक्षण के दौरान धान खरीदी केंद्र मालगांव में 06 किसानों द्वारा 231.20 क्विंटल एवं कांकेर में एक किसान द्वारा 61 क्विंटल धान का विक्रय किया गया था। इसी प्रकार चारामा तहसील के धान खरीदी केन्द्र कोटतरा में 02 किसान से 70 क्विंटल एवं लिलेझर में दो किसानों द्वारा 52 क्विंटल 40 किलो ग्राम और चारामा में एक किसान द्वारा 11 क्विंटल 20 किलोग्राम धान का विक्रय किया गया।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top