बस्तर संभाग

जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण . . .

कांकेर/बस्तर मित्र

जिला सहकारी संघ मर्यादित कांकेर, कार्यालय - पोटाई प्लाजा, मेन रोड़ कांकेर में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर सियो पोटाई, अध्यक्ष जिला सहकारी संघ मर्या. कांकेर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में आस-पास के बहुत सारे लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन पोटाई, सदस्य राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर (छ.ग.) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज भारत देश के संविधान को बने हुए 73 वर्ष पूरे होने जा रहे है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान को बनाने में डाॅ. बाबा साहेब अम्बेडकर के साथ-साथ चोटी के विधि नेताओं का भी अहम योगदान रहा है। संविधान को बनने में दो वर्ष ग्यारह माह अट्ठारह दिन का समय लगा था। संविधान सभा में सदस्यों की कुल संख्या 389 थी। जिसमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 04 कमीश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि और, 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि शामिल थे। छत्तीसगढ़ से संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य के रूप में जहां बैरिस्टर छेदीलाल, पंडित रविशंकर शुक्ल, घनश्याम दास गुप्त और पंडित किशोरिमोहन त्रिपाठी, कार्य कर रहे थे। वहीं बस्तर से आदिवासी युवक रामप्रसाद पोटाई भी संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य रहे है। भारतीय संविधान में उनके हस्ताक्षर स्वर्ण अक्षरों सहित अंकित है।

इस अवसर पर सियो पोटाई, अध्यक्ष, जिला सहकारी संघ मर्या. कांकेर, नितिन पोटाई, सदस्य राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग रायपुर (छ.ग.), सदस्य - लखन सलाम, जागेश्वर देवांगन, सुभाष सलाम, दुधराज साहू, प्रकाश लालवानी, अजीत दनात, किरण कावड़े, प्रबंधक जिला सहकारी संघ मर्या. कांकेर, मुकेश मरकाम, पामेश्वरी साहू, जितेन्द्र नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top