बस्तर संभाग

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन . . .

बीजापुर.

आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला बीजापुर के नेतृत्व में भैरमगढ़ मंडल के ग्राम पंचायत कोडोली में बुथ स्तर पर प्रखर राष्ट्रवादी एकात्मक मानववाद के प्रणेता एवं जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सेवा सप्ताह कार्यक्रम रखा गया। सर्व प्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित किया गया। तत्पश्चात पंचायत भवन में साफ.सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सामुदायिक भवन एवं पंचायत भवन प्रांगण में वृक्षारोपण कार्य किया गया। इसके बाद गांव में स्थित देवगुड़ी फिरंता माता मंदिर परिसर का साफ.सफाई किया गया।

कार्यक्रम के इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सम्मानीय बलदेव उरसा , जिला मंत्री श्यामलाल कड़ती , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सीताराम कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष छबिलाल यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र नाग, मंडल प्रचार.प्रसार प्रभारीश्रीधर सेठिया, युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य विकास पाण्डेय , पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल मंत्री, संतुराम नाग, ग्राम पंचायत कोडोली सरपंच लक्ष्मण पदामी , तालनार सरपंच दिनेश कुमार तेलाम, जीवन कराटिया, राजाराम तेलाम , अनंतराम तेलाम , रिंकु पदामी , मुकेश कुमार, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top