बस्तर संभाग

बासागुड़ा, जगरगुण्डा एरिया के माओवादियों के मिलिट्री इंटेलीजेंस का सदस्य गिरफ्तार....

बीजापुर.

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत कुन्नमगेट्टा के जंगल से माओवादी गिरफ्तार थाना बासागुड़ा और कोबरा 210 की संयुक्त कार्यवाही जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनाँक 27.09.2021 को थाना बासागुड़ा एवं कोबरा 210 की संयुक्त टीम तर्रेम, कुन्नमगेट्टा की पहाड़ी की ओर निकली थी।

अभियान के दौरान संयुक्त पार्टी द्वारा कुन्नमगेट्टा के जंगलों से 01 माओवादी कारम जीवन उर्फ भीमा पिता वारे उम्र 37 वर्ष जाति मुरिया निवासी बुड़गीचेरू थाना बासागुडा जिला बीजापुर को पकड़ा गया जो थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत निम्न घटना में शामिल था।

1. दिनाँक 06.08.2006 को पेगड़ापल्ली और राजपेंटा के बीच केरिपु बल पर फायरिंग करना।

2. दिनांक 18.9.2013 को कोबरा 204 बटालियन की पार्टी पर आईईडी ब्लास्ट करना।

3. दिनाँक 11.11.2013 को तर्रेम के जंगलों में मतदान कार्य में लगी पार्टी की सुरक्षा में लगे बल पर फायरिंग करना।

4. दिनाँक 03.08.2015 को राजपेंटा और सारकेगुड़ा की ओर निकली सुरक्षा बलों पर राजपेंटा पुलिया के पास आईईडी ब्लास्ट करने एंव लोक संपत्ति को नुकसान पहुचाना।

5. दिनाँक 27.12.2016 को पेद्दागेलुर के जंगलों में केरिपु बल पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था ।

उक्त माओवादी के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में माननीय न्यायालय द्वारा जारी 05 स्थाई वारंट लंबित है । थाना बासागुड़ा में उक्त के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजपुर में पेश किया गया । बीजापुर




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top