
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिका में दिए एक बयान पर भारत में बवाल मच गया है। राहुल ने बोस्टन में आयोजित एक कार्यक्रम में चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाया तो भाजपा ने कहा कि विदेश धरती पर जाकर भारत का अपमान करना कांग्रेस नेता की पुरानी आदत है।
उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। यह एक सच्चाई है। चुनाव आयोग ने हमें शाम को एक आंकड़ा दिया। दो घंटे बाद शाम 7.30 बजे के आसपास 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया, जो की असंभव है।
भाजपा ने त्वरित और गुस्से वाली प्रतिक्रिया दी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी का उद्देश्य विदेश में रहते हुए देश को अपमानित करना था।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी पर "जॉर्ज सोरोस का एजेंट" होने का आरोप लगाया। उन्होंने अमेरिकी हंगरी के अरबपति का जिक्र किया, जिनके बारे में भाजपा अक्सर दावा करती है कि कांग्रेस के 'भारत विरोधी' मीडिया अभियान में सोरोस का पैसा लगा होता है।