बस्तर संभाग

अ.ज.ज़ा. सदस्य नितिन पोटाई के नेतृत्व में संपूर्ण छत्तीसगढ़ के विकास विस्तार अधिकारी संघ ने अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर पंचायत मंत्री से मुलाकात की...

कांकेर,

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन पदस्थ प्रदेश के विकास विस्तार अधिकारी पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर दिनांक 02.10.2021 की विभागीय मंत्री माननीय श्री टी.एस.सिंहदेव जी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौपे जाने हेतु संघ के द्वारा बाकायदा मंत्री के निवास पर सभाकक्ष में डेलिगेशन का आयोजन किया।ज्ञापन के संबंध में छत्तीसगढ़ विकास विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष यूनुस कुरैशी द्वारा संघ की 2 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

जिसमें विकास विस्तार अधिकारी पदेन अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को द्वितीय श्रेणी राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाने की मांग रखते हुए बताया कि विकास विस्तार अधिकारी को शासन द्वारा वर्ष 2008 में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी घोषित किया गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के अनुपस्थिति एवं अवकाश अवधि पर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त जाता है किंतु विकास विस्तार अधिकारी का पद अराजपत्रित श्रेणी का होने के कारण उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं दिया जाता है।

जिसके कारण सौपे गए दायित्वों के निर्वहन में व्यवहारिक एवं वैधानिक कठिनाई आती हैं सहायक विकास विस्तार अधिकारियों की पदोन्नति विकास विस्तार अधिकारियों के पद पर की जाती है।इसके आगे पदोन्नति के कोई अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण विकास विस्तार अधिकारियों को अपने मूल पदों से ही सेवानिवृत्त होना पड़ता है राजस्व विभाग के पदोन्नत्ति सेटअप से अवगत कराते हुवे बताया कि एक नायब तहसीलदार को चार बार पदोन्नत्ति के अवसर प्राप्त है। मंत्री महोदय जी द्वारा जानकारी चाही कि पदोन्नत्ति का क्या सेटअप होना चाहिए।

तब बताया गया कि सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद से क्रमशः विकास विस्तार अधिकारी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास तक का पद सोपान हो। विकास विस्तार अधिकारी पद को राजपत्रित घोषित करने में राज्य शासन पर कितना वित्तीय भार पड़ेगा, मंत्री जी द्वारा पूंछे जाने पर ए.पन्ना द्वारा बताया गया कि सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 789 पद तथा विकास विस्तार अधिकारी के 294 पद स्वीकृत है और विकास विस्तार अधिकारी पहले से ही 4200 एवं 4300 ग्रेड पे कार्यरत हैं। यदि 4300 ग्रेड पे निर्धारित करते हुए द्वितीय श्रेणी राजपत्रित घोषित किया जाता हैएतो किसी प्रकार का राज्य शासन पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

मंत्री द्वारा पदोन्नति के संबंध में जानकारी चाही कि वर्तमान में सहायक विकास विस्तार अधिकारियों की पदोन्नति और पदस्थापना ठीक हुई,जिस पर सुशील पोटाई द्वारा बताया गया कि मंत्री प्रदेश में आपके कुशल मार्गदर्शन में बड़ी संख्या में सहायक विकास विस्तार अधिकारियों को विकास विस्तार अधिकारी के पद पर पदोन्नत्ति दी गई है।और पदोन्नति पश्चात पदस्थापना अत्यंत पारदर्शिता के साथ हुई इसके लिए आपको कोटि-कोटि धन्यवाद! संघ आपका आभारी है।

मंत्री एवं विकास विस्तार अधिकारी संघ के मध्य डेलिगेशन के सूत्रधार नितिन पोटाई सदस्य, अनुसूचित जनजाति आयोग के द्वारा मंत्री से निवेदन किया गया कि इनकी मांगों को विशेष रुचि लेकर पूरा करने का प्रयास करेंगे। संघ के द्वारा मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट की गई। इस अवसर पर संघ के संरक्षक के. के. सेन जं. प. अभनपुर,उपाध्यक्ष श्री एस.आर.लक्ष्वानी, सचिव बेनु सुखदेव, कोषाध्यक्ष श्री एम.के.बागड़े, एल.एस.साहु, डी.एस.पोया, श्री एच.एस.जुर्री, एस.सी.वैध, ज.प. कोयलीबेडा यू.एस.कुंजाम, युवराज सलाम, आर.के.नायक, डी.के.शाण्डिल्य, ज.प.मैनपुर, डी.एस.नागवंशी, आर.एस.भास्कर, के.आर.नेताम एम.एस.पैकरा, आर.एस.साहू,के.के.देवांगन, एस. एस. उइके एम.एल.मण्डावी यु.के.ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top