

कार्यक्रम की शुरुआत आदिशक्ति बुढादेव के सेवा अर्जी और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जी पुजा अर्चना से हुआ। सभी अतिथियों का संघ के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अजजाशासेवि संघ के महासचिव विजय नाग के द्वारा संघ का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया गया। संघ के प्रथम अध्यक्ष से लेकर वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। आज संघ के कार्यप्रणाली से सभी आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों में एक आशा जागी है और लोग संघ की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
कांकेर जिले में संघ की सदस्य संख्या 1340 हैं, आगे सभी आदिवासी अधिकारी कर्मचारी को संघ की सदस्य बनने का लक्ष्य रखा गया। जिलाध्यक्ष देवलाल दुग्गा के द्वारा संघ की संगठनात्मक गतिविधियों और आंदोलनों में जिले की भूमिका तथा कांकेर जिले की रणनीतियों के बारे में बताया गया। संघ के प्रांताध्यक्ष आर.के. ध्रुव जी ने पदोन्नति में 32 आरक्षण के मामले में हाईकोर्ट में चल रही याचिका की जानकारी और पीएससी और यूपीएससी में साक्षात्कार के बदले अंकों के आधार पर चयन किये जाने की मांग शासन से की गई है। मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ टेकाम जी ने कहा कि संघ में लोगों के साथ जनबल, धनबल दोनों ही आवश्यक है। समाज को भी इसमें शामिल करना बहुत जरूरी हैं।
बस्तर संभाग से आदिवासी समाज के नव चयनित प्रशासनिक अधिकारियों को भी आज के कार्यक्रम में सम्मानित करने के लिए आमंत्रित गया था। टेकाम जी के द्वारा प्रशासनिक सेवा में किस प्रकार से अच्छी पकड़ बनाई जाती है, अपने आप को कैसे स्थापित कर सकते है, बहुत विस्तार से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम को सभी जिलाध्यक्षों और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। आज अनूसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ की ओहदा और गरिमा प्रदेश के साथ साथ देश में भी ऊंचा हुआ है।
शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्री नीलकंठ टेकाम जी संचालक कोष एवं लेखा छ.ग. शासन, अध्यक्षता श्री आर.एन. ध्रुव प्रांताध्यक्ष, अनूसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, विशिष्ट अतिथिद्वय श्री अकबर कोर्राम सेवानिवृत्त डी.आई.जी, श्री सहदेव ठाकुर कार्यपालक निदेशक छ.ग. राज्य विद्युत कंपनी मर्यादित जगदलपुर. श्री सदेसिंह कोमरे उप प्रातांध्यक्ष और श्री मोहन कोमरे महासचिव. अनूसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ. बस्तर संभाग के सभी जिलाध्यक्ष और प्रदेश के विभिन्न जिलों बालोद, बलौदाबाजार.भाटापारा, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, जशपुर से पधारे हमारे संघ के कर्मठ और जुझारू जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी साथीगण थे। उक्त समारोह में पूरे प्रदेश के आदिवासी अधिकारी कर्मचारियों ने शिरकत करके कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदार बने।