
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे संकल्प से सिद्धि अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सियासी हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूरे देश में भाजपा ने 11 साल की नाकाम उपलब्धियों का झूठ जनता को परोसी है।
मोदी जुमले की सरकार चला रहे हैं। 11 साल में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल हुई। बैज ने मोदी सरकार के 11 साल पर सवाल उठाया कि क्या पेट्रोल डीजल सस्ते में मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या 500 में सिलेंडर मिल रहा है? क्या अच्छे दिन आ रहे हैं? 2 करोड़ रोजगार दिया क्या?
बैज ने मोदी सरकार के 11 साल के कामकाज पर मुख्यमंत्री साय को ओपन डिबेट की चुनौती दी है। बैज ने कहा कि डेट, समय और चौक तय कर लीजिए। कांग्रेस और भाजपा सरकार के कामकाज को लेकर डिबेट के लिए चुनौती देता हूं। मुख्यमंत्री चुनौती स्वीकार कर लें।