बस्तर संभाग

गज का आतंक,दस दिन में दूसरी बार चारामा नगर के बीच पहुंचा हाथी....

कांकेर,

अब तक जंगल से सटे गांव व वहां की बस्तियों में आने वाले हाथियों का जिले के बड़े नगरों के बीच आना जाना शुरू हो गया है। पिछले दस दिन में दूसरी बार टस्कर हाथी चारामा नगर के बीच घुस आया। इस दौरान वह नेशनल हाईवे में भी आया। जिससे कुछ देर के लिए हाईवे को रोक दिया गया था। यह टस्कर हाथी चंदा दल का बताया जा रहा है जो अपने दल से बिछड़ कर इसी इलाके में अकेले घूम रहा है। जबकि चंदा हथिनी का दल वर्तमान में राजनांदगांव जिले के जंगल में घूम रहा है।

हाथियों के बार-बार बस्ती में पहुंचने की घटना से अब दहशत बढ़ती जा रही है। मंगलवार रात एक बार फिर तेलगुड़ा की ओर से हाथी नदी पार कर माहुद होते हुए चारामा के नाकापारा पहुंच गया। यहां वह मेहता पेट्रोल पंप के पास से नेशनल हाईवे में पहुंचा। इस दौरान रात 11 बजे चारामा नगर में हाथी के घुसने की खबर फैल गई और लोग उसे देखने उस ओर जाने लगे।

सूचना मिलते ही चारामा पुलिस हरकत में आई और लोगों को वहां जाने से रोकने के साथ-साथ वन विभाग को भी सूचना दी। जब हाथी नेशनल हाईवे में आया तो कुछ देर के लिए वाहनों को रोका गया। वाहनों की लाइट पड़ने के कारण हाथी वापस बस्ती के अंदर के मार्ग में गया और सरार पारा की ओर बढ़ गया।

जिसके बाद वह बस्ती में घूमते हुए रात 1ः30 बजे बारगरी होते हुए मायाना की आरे आगे बढ़ गया। लेकिन बुधवार सुबह उसकी लोकेशन एक बार फिर आंवरी के आसपास होना बताया गया। विदित हो इकसे पूर्व 26 सितंबर की रात हाथी इसी तरह चारामा के बीच बस्ती में पहुंच गया था। यहां से वह माहुद, तेलगुड़ा, अकलाडोंगरी होते हुए धमतरी की ओर चला गया था। जहां से वह रात में वापस लौटा है।दल भटक कर चारामा के आस-पास घूम रहा हाथी मंगलवा सुबह धमतरी जिले के माटेगहन में देखा गया था। जहां वह डूबान इलाके में घुम रहा था। यहां से वह शाम 4 बजे चलते हुए रात 9 बजे तेलगुडा की बस्ती में पहुंचा। और काफी देर तक यहां घुमता रहा। हालांकि इस दौरान इस हाथी ने कहीं भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।




About author

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top