

कांकेर में बुधवार को तीन गांव से पहुंचे किसानो ने नया धान खरीदी केंद्र बालाजी देवरी में बनाने की मांग को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। किसानो की शिकायत है गत वर्ष उन्होने विधायक से धान खरीदी केंद्र खोलने मांग थी। इस वर्ष 15 दिन पहले भी अवगत कराया था लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। किसानो ने कहा वर्तमान में उन्हें बुदेली खरीदी केंद्र में धान बेचने जाना पड़ता है जहां काफी ज्यादा किसान हैं। किसानो की भीड़ ज्यादा होने के कारण एक दिन में धान खरीदी नहीं हो पाती।
6 अक्टूबर को ग्राम बालाजी देवरी, झलियामारी व मानिकपुर के किसान जिला मुख्यालय पहुंचे और नया धान खरीदी केंद्र बालाजी देवरी में बनाने की मांग की। किसानों ने उनका गांव बुदेली खरीदी केंद्र से 6 से 10 किमी दूर पड़ता है। बुदेली खरीदी केंद्र में 11 ग्राम पंचायत पड़ते हैं जिससे किसानों की संख्या ज्यादा होने से भीड़ हो जाती है। उनका समय पर धान खरीदी नहीं हो पाता। कई बार धान बेचने उन्हे रात में रूकना पड़ता है।
टोकन सिस्टम होने पर भी कई बार एक दिन में काम नहीं हो पाता है। गांव से किसानो के साथ पंचायत प्रतिनिधी भी पहुंचे थे। किसान विधायक शिशुपाल शोरी से भी मिलने पहुंचे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई जिसके बाद वे कलेक्टर से मिलने पहुंचे।
मानिकपुर सरपंच आनंद वट्टी, बालाजी देवरी के भूतपूर्व सरपंच नरेश कोर्राम ने कहा गत वर्ष भी उन्होने मांग की थी। इस बार मांग पुरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। गांव से लच्छुराम सलाम, मंहगूराम पटेल, मूराराम मरकाम, बुधलाल सलाम, शिवलाल कुंजाम, जनता राम कोर्राम, राजेंद्र नेताम, सहदेव नेताम, खम्मन सिंह पोया, ताम्रध्वज चक्रधारी, चिंताराम पटेल पहुंचे थे।