

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में रविवार झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई थी, जिसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया और लाठी.डंडों से हमला किया गया। आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के निर्देश अनुसार,भाजयुमो जिला बीजापुर द्वारा कवर्धा में मंत्री के दबाव में पुलिस अब एकपक्षीय कारवाई पर उतारू हो गए हैं। निर्दोष जनता पर लाठीचार्ज किया जा रहा है आंसू गैस गोले दागे जा रहे हैं, बच्चों बुढ़ो पर भी बर्बरता की जा रही है, पुरा कवर्धा जल रहा है,और छत्तीसगढ़ का शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।
वहीं दूसरी ओर अपना राजनैतिक चेहरा चमकाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जलता .छत्तीसगढ़ को छोड़ उत्तर प्रदेश में ढोंग करने चला गया था।इन विषयों को लेकर भाजपा कार्यालय अटल सदन बीजापुर के सामने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। कवर्धा में हुए,इस हिंसात्मक हमले में पुलिस ने अब तक 59 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही पुलिस ने 70 लोगों की पहचान कर ली है, वीडियो के आधार पर ही पुलिस टीम घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में लगी है।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सम्मानीय बलदेव उरसा जी, महिला प्रकोष्ठ जिला महामंत्री माया झाड़ी, जिला युवा मोर्चा महामंत्री मैथियास कुजूर जी, बीजापुर मंडल अध्यक्ष सम्मानीय गोलू नाग जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष भैरमगढ़ छबिलाल यादव जी, युवा मोर्चा मंडल कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह समरथ जी, दिनेश तेलाम जी,बारीकचंद नेगी जी, सचिन सिंह जी, दिनेश राणा जी,देवचंद नेगी जी, श्री दिनेश तेलाम जी, मुन्नू हपका जी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।