

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी प्रदेश में कांकेर तक हो चुकी है। अगले दो-तीन दिन में प्रदेश से पूरी तरह से मानसून की वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग ‘आई.एम.डी.‘ के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसलिए आगामी 16 से 20 अक्टूबर तक प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में अभी 2 दिन तक मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 13 अक्टूबर को एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास तथा उसे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बनने की संभावना है।प्रदेश में बार मानसून सीजन में 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश हुई है। प्रदेश में 1107.7 मिमी बारिश हुई, जो औसत बारिश्श 1142.1मिमी से तीन प्रतिशत कम है। जिसे सामान्य की श्रेणी में माना जाता है।
इसके अलावा प्रदेश के चार जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। जिसमें जशपुर, कांकेर, रायगढ़ और सरगुजा शामिल हैं। इन जिलों में क्रमशः 23, 21, 22 और 24 प्रतिशत कम बारिश हुई। जबकि सुकमा जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुई। यहां 39 फीसदी अधिक बारिश हुई है, मानसूनी की वापसी के बाद राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जगहों पर अब हल्का कोहरा छाने लगा है। वहीं सुबह और शाम हल्की ठंड भी पडने लगी है। आउटर इलाके में थोड़ी ज्यादा ठंड लगने लगी है। मौसम विज्ञानी के प्रदेश में ठंड दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के प्रथम सप्ताह में शबाब पर रहती है। पिछले दो.तीन साल से पहले की तुलना में ठंड कम पड़ने लगी है। फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से एक.दो डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।