बस्तर संभाग

जागरुकता कार्यशाला में कृषि क्लिनिक व व्यापार की जानकारी मिली...

कांकेर/बस्तर मित्र

कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में कृषि क्लिनिक, कृषि व्यापार केन्द्र पर कृषि स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन नाबार्ड के तत्वाधान में किया गया। प्रमुख वक्ता मुख्य कार्यपालन अधिकारी एग्री बिजनेस इक्यूबेटर रायपुर डॉ. हुलास पाठक ने अपने व्याख्यान में कृषि संबंधित व्यवसाय की स्थापना, संचालन, प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

जिला प्रबंधक नाबार्ड विन्सेंट लकड़ा ने नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य प्रबंधक ऋण भारतीय स्टेट बैंक नवीन कुमार झा एवं एलडीएम लीड बैंक निर्मल पीटर एक्का ने व्यवसाय हेतु बैंक की ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कृषि छात्रों को कृषि आधारित स्वरोजगार स्थापित करने की संभावनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में अध्ययनरत 55 कृषि स्नातक छात्र छात्राएं जो वर्तमान में कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव प्राप्त कर रहे हैं सम्मिलित हुए।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top