बस्तर संभाग

आतिशबाजी के साथ ही रावण पुतले का दहन नरहरदेव मैदान में होगा...

कांकेर/बस्तर मित्र

दशहरा पर्व पर भव्य आतिशबाजी के साथ रावणदहन का आयोजन 15 अक्टूबर को शहर के नरहरदेव मैदान में होगा। रावण दहन के पहले राम रावण युद्ध प्रसंग की प्रस्तुति लोक कलाकारों द्वारा दी जाएगी। आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। रावण दहन कार्यक्रम शुक्रवार शाम 5 बजे शुरू होगा। आयोजन से जुड़े विधायक तथा संसदीय सचिव शिशुपाल शोरीए मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारीए पूर्व पालिका अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुरए अपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने बताया कि नरहरदेव मैदान में रावण दहन के साथ इस बार भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया जा रहा है।

दशहरा पर इस कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ती है जिसके चलते मैदान में सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की जा रही है। मैदान में लाइट आदि के प्रबंध किए जा रहे हैं। आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरूवार 13 अक्टुबर को दोपहर 12 बजे नगर पालिका सभाकक्ष में नगर पालिका प्रतिनिधियों, गढ़िया महोत्सव आयोजन समिती, कांकेर चैंबर ऑफ कॉमर्स पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद कांकेर तथा गढ़िया महोत्सव आयोजन समिति द्वारा संयुक्त रूप से कराया जा रहा है।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top