

कांकेर शहर के नरहरदेव मैदान में दशहरा पर 15 अक्टूबर को राम रावण युद्ध प्रसंग तथा भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन किया जाएगा। यहां के लिए 40 फीट ऊंचा रावण पुतला तैयार किया गया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में शहरवािसयों की बैठक आयोजित की गई। मैदान में बेरिकेटिंग के अलावा अन्य तैयािरयां की जा रही है।
आयोजन की तैयािरयों को लेकर नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित बैठक में विधायक तथा संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, अपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष सरोज ठाकुर के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक, कांकेर चेंबर आफ कामर्स पदाधिकारी, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधी, मिडिया प्रतिनिधी उपस्थित थे।
बैठक में तय किया गया की शाम 4 बजे पहले पारंपरिक रूप से मेला भाठा में रावण दहन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे नरहरदेव मैदान में रावण दहन होगा। नरहरदेव मैदान में लोक कलाकार राम रावण युध्द प्रसंग का मंचन करेंगे। इसके बाद विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद रावण दहन तथा भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। आतिशबाजी को ध्यान में रखते सुरक्षा कारणों से नरहरदेव मैदान में बेरिकेटिंग कराई गई है।