कांकेर जिले केनरहरपुर ब्लॉक अन्तर्गत बनसागर गांव में दो लोगों की जान लेने के बाद से आदमखोर तेंदुआ को पकड़ने वनविभाग ने उसकी स्थिति जानने जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इधर तेंदुआ रोज गांव आ रहा है लेकिन कैमरे में कैद नहीं हो पा रहा है। उसकी जगह लकड़बग्घा की तस्वीर सामने आई है। तेंदुए की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से अब तक पिंजरा लगाने की अनुमति विभाग को नहीं मिली है। गांव में लगातार तेंदुए के पहुंचने से दहशत के कारण किसान अपने खेतों में भी काम नहीं कर पा रहे हैं। वे तेंदुए को पकड़ने मांग कर रहे हैं और विभाग के मैदानी कर्मचारी पिंजरा लगाने के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
बनसागर में आदमखोर तेंदुए की दहशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ग्रामीण अब गांव से बाहर पहाड़ी व जंगल से सटे खेतों में काम करने नहीं जा पा रहे हैं। पहले सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खेत में पूरा दिन बिताने वाले ग्रामीण अब दिन में उजाला होेने के बाद कुछ देर महज एक दो घंटे ही समूह में खेत जाकर काम कर रहे हैं। दोपहर बाद वे वापस गांव आ जाते हैं। गांव में शाम होते तक समूह में ही रहते हैं और अंधेरा होने के पहले घरों में चले जाते हैं। तेंदुआ के अलावा भालू को लेकर ग्रामीण सतर्क हैं।
तेंदुआ व भालू अब तक गांव में पांच लोगों की जान ले चुके हैं। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीण ललित सलामए भावसिंग कुंजाम, गोपाल नेताम, फरसू नेताम, घुरऊराम सलाम, फूलचंद कुंजाम तथा चैतराम नेताम ने बताया कि तेंदुए की दहशत के चलते खेत में काम नहीं कर पा रहे हैं। रात में बाहर निकलना मुश्किल है। नरहरपुर रेंजर कैलाश ठाकुर ने कहा कि तेंदुए की स्थिति जानने लगाए गए कैमरे में लकड़बग्घा की तस्वीर आई है। तेंदुआ को पकड़ने गांव में एक पंजरा लाकर रखा गया है। पिंजरा लगाने अब तक अनुमति नहीं मिली है।