बस्तर संभाग

दैनिक लघुवेतन कर्मचारी प्रशासन को सौंपा ज्ञापन...

कांकेर/बस्तर मित्र

छात्रावास, आश्रम में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिला कार्यालय में पहुंचे तथा प्रशासन को ज्ञापन सौंपते नियमितीकरण की मांग की। नियमितीकरण नहीं होने पर दीपावली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का अल्टीमेटम दैनिक वेतन भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ ने दिया है। दैनिक वेतन भोगी लघु वेतन चतुर्थ श्रेणी कर्मचरी संघ पदाधिकारियों ने कहा नियमितीकरण नहीं किया गया तो दीपावली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

संघ के अनुसार 1998 से कार्यरत कर्मचारी बड़ी संख्या में हैं फिर भी नियमितीकरण नहीं हो पाया है। कांकेर जिले में आश्रम, छात्रावास में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या 517 है जिनका अब तक नियमितीकरण नहीं हो पाया है। अपनी मांग को लेकर बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पहुंचे थे। जिनकी शिकायत है, उनका रविवार व अन्य अवकाश के दिनो का वेतन काट लिया जाता है।

किसी दिन परिवार में जरूरी काम होने से आश्रमए हास्टल नहीं पहुंचते है तब भी उनका वेतन काट लिया जाता है। कर्मचारियो की मांग है रिक्त पदो पर पहले उनकी भर्ती कर नियमितीकरण किया जाए इसके बाद शेष पदों पर नई भर्ती की जाए। संघ के जिलाध्यक्ष देवाल सिंह नेताम ने कहा नियमितीकरण नही होने की स्थिति में दीपावली के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top