बस्तर संभाग

बच्चों को वैकल्पिक ईंधन बनाने की दी गई जानकारी...

जगदलपुर/बस्तर मित्र

बस्तर ब्लॉक के ग्राम चोकर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना को समझाने के लिए ग्राम भ्रमण करवाया गया। इस दौरान उन्हें तालाब व जलस्रोतों की सफाई और संवर्धन के बारे में बताया गया। इसके साथ ही गोठान में गोवंशों के संवर्धन और उससे मिलने वाले उत्पादों के बारे में जानकारी दी। वहीं गोठान से मिलने वाले गोबर व घरों से निकलने वाले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधि के साथ ही गोबर गैस के जरिए इंधन का वैकल्पिक स्रोत के बारे में बताया गया।

वहीं किसानों की बाड़ी में जाकर मौसमी सब्जियों के उत्पादन और पौधों को लगाने व इनमें होने वाली बीमारियों से निपटने के तरीके बताए गए। विषय की विस्तृत जानकारी संस्था की व्याख्याता सरिता यादव व गीतांजलि नाग ने दी। मछली उत्पादन के बारे में भी बच्चों को बताया गया। इस दौरान प्राचार्य जेआर यादव, व्याख्याता बघेल, गोवर्धन साहू, पवन पांडे, ज्योति ठाकुर, संतोषी पटेल, करुणा प्रधान, कृष्णा राय सहित अन्य मौजूद थे।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top