बस्तर संभाग

सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोली, 4 की मौत, हिरासत में आरोपी...

सुकमा/बस्तर मित्र

सुकमा जिला अन्तर्गत के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में लिंगलपल्ली सीआरपीएफ कैंप में एक जवान की फायरिंग में 50वीं बटालियन के 4 जवानों की मौत हो गई और 3 जवान घायल हो गए है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि तड़के सुबह 3ः15 बजे आरोपी जवान रितेश रंजन ने सोते हुए जवानों पर फायरिंग कर दी थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। सीएम भूपेश बघेल ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय करने को कहा है। सीआरपीएफ ने पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग में 4 जवानों की मौतहिरासत में आरोपी जवान बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुकमा जिले के मरईगुड़ा थाना क्षेत्र में लिंगलपल्ली कैंप में दुखद घटना घटी, एक जवान ने अपने दूसरे साथियों पर गोली चला दी, जिसमें 4 जवानों की मौत हो गई, 3 जवान घायल है। घायल जवानों में 2 जवानों को चॉपर से रायपुर रेफर किया गया है। 1 जवान को भद्राचलम रेफर किया गया। घायल जवानों की हालत फिलहाल ठीक है। आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया और उससे पूछताछ जारी है, सब जवान बैरक में सो रहे थे। आरोपी जवान ड्यूटी के लिए तैयार हो रहा था। इसी दौरान उसने ड्यूटी पर जाने से पहले जवानों पर गोली चलानी शुरू कर दी। सुरक्षा बल के सूत्रों के मुताबिक जवान मानसिक रूप से परेशान था। उसका कई दिनों पहले जवानों से विवाद भी हुआ था, उसके बाद सोमवार की सुबह उसने इस तरह का कदम उठाया।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि, सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यजनक है। पुलिस अधिकारियों से कहा है, कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। मीडिया से बातचीत में सीएम ने कहा कि, बेहद दुखद और दुर्भाग्यजनक घटना है, कारणों का पता लगाया जा रहा है। जहां तक मुझे जानकारी मिली हैण्।जवान का ट्रांसफर जम्मू-कश्मीर हो गया था। उसकी छुट्टी भी मंजूर हो गई थी। इसके बाद किन परिस्थितयों में ये हुआ। ये जांच के बाद पता चलेगा।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top