बस्तर संभाग

भाजपाइयों का कोंग्रेसियों पर निशाना,पेट्रोल पम्पों में जाकर जम कर की नारे-बाजी...

कांकेर/बस्तर मित्र

कांकेर शहर के पेट्रोल पंपों में पहुंचकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार से पेट्रोल-डीजल पर लिए जाने वाले 25 फीसद वेट टैक्स को कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया लगातार पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ने से विपक्षीय दल के आक्रमक तेवर के आगे भाजपई चुप बैठे थे, अब इनको भी कंग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है।

केन्द्र की सरकार ने पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 5 रु. और डीजल के दाम में प्रति 10 रु. लीटर कम किया है। वहीं भाजपा शासित राज्य सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी की है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष में मिडिया को बताया की छत्तीसगढ़ सरकार ने अभी तक पेट्रोल-डीजल की किमत में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया हैं प्रदेश में अभी तक 50 फीसद वेट टैक्स वसूल रही है, इसके अतिरिक्त भी दोनों उत्पादों पर 1-2 रु. अधिक लिया जा रहा है। जिनका सीधा असर जनता के जेब पर महंगाई के रुप में पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ की सरकार को जनता के हित में काम करने का ढ़ोग दिखाना छोड़ कर त्तकाल वेट टैक्स कम कर देना चाहिए।

प्रदेश सरकार अपने 3 साल की राजनिति में केन्द्र सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कर निकाल चुकी है,सरकार को समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। अगर प्रदेश सरकार वेट टैक्स में कमी नहीं करती है तो भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेगी। पेट्रोल पम्पों में जा कर भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार के विरोध में जम कर नारे बाजी की।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top