
शहर वा जिले भर में आज गोपाष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। जिसके चलते यादव सामाज के लोगो द्वारा आज शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाल कर इस पावन पर्व को मनाया जा रहा है। साथी यादव सामाज पारंपरिक नृत्य राउत नाच करते हुए भी लोग नजर आए। वहीं यादव सामाज के वरिष्ठ जनो ने जानकारी देते हुए कहा कि आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को पहली बार घर से गाय चराने निकले थे। व एक मान्यता एसी भी है कि आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को आपनी उंगली से उठा कर ब्रिज वासियों को भगवान इंद्र के प्रकोप से बचाया था। तभी से आज के दिन को गोपाष्टमी पर्व के रूप में मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन शिशुपाल शोरी एवं छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग सदस्य नरेन्द्र यादव भी मौजूद थे।