छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई को लेकर केंद्र की सरकार के साथ स्टार प्रचारक महिला नेताओं पर भी निशाना साधा...

कांकेर/बस्तर मित्र

महंगाई को लेकर आयोजित जन जागरण पदयात्रा के सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता इतनी आक्रोशित है कि जहां भी भाजपा सत्ता में है वहां उपचुनाव में उसका सूपड़ा साफ हो गया। इसके बाद पेट्रोल.डीजल से एक्साइज सिर्फ 5 और 10 रुपए कम किया गया। आने वाले 5 राज्यों के चुनाव में भाजपा को निपटा दो पेट्रोल डीजल का रेट आधा हो जाएगा। भाजपा के लोग केवल राजनीति करना जानते हैए काम करना नहीं। यह मोदी का गुजरात मॉडल है, जिसमें महंगाई चरम पर है। अब देश में छत्तीसगढ़ मॉडल चलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई को लेकर रविवार को भिलाई के लाल मैदान में सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार के साथ स्टार प्रचारक महिला नेताओं पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देशभर में बढ़ती महंगाई से हर वर्ग परेशान है। विपक्षी दलों के लोग ही नहीं देशभर के लोग केंद्र के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। रसोई गैस महंगी है, डीजल.पेट्रोल सेंचुरी लगा रहे हैं। कहा कि स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सरोज पांडेय, सिलेंडर लेकर धरने पर बैठती थीं। अब इनकी बोलती क्यों बंद है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मोदी और भाजपा के उस नारे को याद दिलायाए जिसमें कहा जाता था ‘बहुत हुई महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार‘ मरकाम ने कहा आज इस नारे के ठीक विपरीत हो रहा है। मोदी सरकार में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसीलिए अब हमारा नारा है ‘बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार, ‘गद्दी छोड़ो मोदी सरकार‘।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top