
छत्तीसगढ़ के सभी विभागों का अपना एक संघ हैं और सभी अधिकारी कर्मचारी साथी उसमें जुडे़ भी हैं। परंतु अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ सभी विभागों में कार्य करने वाले आदिवासी समाज के शासकीय सेवकों का एक मात्र ऐसा संघ है। जो सिर्फ संघ और समाज के संवैधानिक हित की लड़ाई लड़ता हैं। अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला ईकाई कांकेर की ब्लाक स्तरीय बैठक ब्लॉक चारामा के गोंडवाना सामाजिक भवन बाबूकोहका मे अधिकारी कर्मचारीयों की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक का शुभारंभ आदिशक्ति बुढादेव की सेवा अर्जी के साथ हुआ। जिले के सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन ब्लाक चारामा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने चावल का टीका लगाकर किया।
ब्लाक चारामा के अध्यक्ष दुष्यंत गावड़े ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संघ के उद्देश्य और अधिकार के बारे में चर्चा करने की बात कही। अनु.ज.ज. शासकीय सेवक विकास संघ जिला कांकेर के जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद नेताम और जिला महासचिव विजय कुमार नाग ने प्रांतीय स्तर के कार्यों की जानकारी देते हुए जिला स्तर पर हो रहे गतिविधियों के बारे में भी बताया। आगे चर्चा परिचर्चा के दौर में जिला और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों के बीच वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप बहुत ही गंभीर विषयों पर संवैधानिक विचार विमर्श किया गया।
संवैधानिक हित की लड़ाई को जीतने के लिये जनबल और धनबल दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए सदस्यता अभियान को पूरजोर तरीके से किये जाने का निर्देश ब्लॉक के पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक कोयलीबेडा़, अंतागढ़, पंखाजूर, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, कांकेर के पदाधिकारीगण भी विशेष रूप से अपनी सहभागिता दिये। जिला उपाध्यक्ष एवं महासचिव के द्वारा ब्लॅाक चारामा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पेशीराम कुंजाम, रामप्रसाद नेताम और शकुन्तला तारम, सचिव बिरझू कवाची और संतुराम दुग्गा, संयुक्त सचिव लखन जुर्री, रिकवती वट्टी, तारा पोटाई, सुरेश कोरोटी, मीडिया प्रभारी कमलेश गावड़े, दिनेश कुमार नाग, कार्यकारिणी सदस्य किसुन हिचामी, कोमल नेताम एसपी कोडो़पी सहित समस्त संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही उक्त जानकारी महासचिव विजय कुमार नाग द्वारा दी गई।