

कांकेर जिला द्वारा 22वीं वाहिनी छसबल भीरागांव कांकेर में आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति हेतु पी. पी कोर्स में सम्मिलित 237 कर्मचारियों का दिनांक 02.12.2021 को पुलिस विज्ञान विषय पर आयोजित परीक्षा का पर्यवेक्षण बालाजी राव पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, के द्वारा किया गया।
इस दौरान सूरजन राम भगत सेनानी 22वीं वाहिनी छसबल भीरागांव, प्रशांत पैंकरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर, दिलीप डहरिया सहायक सेनानी 22वीं वाहिनी छसबल भीरागांव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
