

पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज, कांकेर द्वारा रक्षित केंद्र कांकेर में पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी के गुजारिश एवं समस्याओं के संबंध में जनरल परेड के आयोजन के साथ-साथ दरबार लिया गया। इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है और हम सभी पुलिस विभाग के अनुसार स्थित कर्मचारी हैं तथा कर्मचारियों को बचत की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिमाह प्राप्त होने वाले वेतन में से बचत करते हुए भविष्य में आर्थिक रूप से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु योजना बनाकर उचित पहल करने कहा गया। पुलिस विभाग में कार्यरत ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनकी उम्र 35 वर्ष या इससे अधिक है इन्हें नियमित अंतराल में ब्लड प्रेशर व स्वास्थ्य के प्रति अन्य समस्याओं के संबंध में सजग रहकर चेकअप कराने हेतु सलाह दी गई। थाना चौकी में पदस्थ जवानों को अपनी पदस्थापना स्थल पर थाना प्रभारी या अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए दायित्वों को प्रोत्साहित रहकर करने एवं आने वाले समय में योग्य अधिकारी के रूप में सफल होना है तो हमेशा सीखते रहने की प्रवृत्ति रखकर कर्तव्यों का निर्वाहन करने कहा गया। शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर को एक युवा ऊर्जावान अधिकारी होना बताते हुए जिले में अपराधों की विवेचना एवं रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक का इनके श्री शलभ कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कांकेर जिले में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी हर विभाग की स्थापित परंपराओं के अनुसार आयोजित दरबार के माध्यम से कर्मचारियों से प्रत्यक्ष मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की बात कही गई। दरबार में कर्मचारियों द्वारा रक्षित केंद्र कांकेर हेतु रक्षित केंद्र कांकेर से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 तक सड़क, प्रकाश व्यवस्था, बोर खनन कराने, कचरा की सफाई, पानी निकासी हेतु पक्का नाली निर्माण, पुलिस कॉलोनी में कॉलोनी के नाम से बोर्ड लगाने, कचरा फेंकने के लिए बड़ा डस्टबिन डिब्बा, कॉलोनी के गेट जो मेन रोड से नीचे हो गई है, उसे रोड के बराबर लगाने, पुलिस कॉलोनी राजापारा में स्थापित बोर जो बार-बार खराब होने से पानी की समस्या होने, अधीक्षक कार्यालय को आरक्षित केंद्र कांकेर में वाहनों के रखने के लिए शेड लगाने, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर के में पुरुष एवं थाना कांकेर में महिलाओं के लिए बाथरूम की व्यवस्था, कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए बैडमिंटन कोर्ट बनाने एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय मकान आवंटन स्थानांतरण के संबंध में गुजारिश किया गया। कर्मचारियों द्वारा की गई गुजारिश को तत्काल संज्ञान मैं लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज द्वारा त्वरित निराकरण किया गया एवं वृहद समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक कांकेर को आवश्यक रूप रेखा बना कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज पुलिस अधीक्षक राज्य एवं राज खत्री अधिकारियों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुए अधिकारियों को स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इस दौरान शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक, गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानुप्रतापपुर मोहसिन खान, निरीक्षक नरेश सहारे उपस्थित थे।