

कांकेर में पदस्थ 160 आरक्षकों को पी. पी. कोर्स उर्त्तीण होने के उपरांत आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया। बालाजी राव उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर, जी.एन. बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, धीरेंद्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर, अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन कांकेर, प्रशांत सिंह पैकरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानूप्रतापपुर, मयंक तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ द्वारा पदोन्नत हुए कर्मचारी को फीता लगाकर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही मेहनत और लगन से बेहतर कर्तव्य निर्वाह हेतु प्रोत्साहित किया गया।
