बस्तर संभाग

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गिरजाघरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन...

कांकेर/बस्तर मित्र

प्रभु यीशु का जन्मोत्सव का त्यौहार क्रिसमस मसीही समाज द्वारा आज धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए गिरजाघरों में तैयारियों पूरी कर ली गई हैं। क्रिसमस को लेकर कुछ दिन पूर्व से ही लोग तैयारियों में जुट गए थे। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भी चर्चो में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सचिन मांझी ने बताया कि 21 व 22 दिसंबर की रात मसीह समाज के लोगों ने घर.घर जाकर प्रभु की आराधना में कैरोल सिंगिग की।

24 दिसंबर की रात्रि चर्च में विशेष आराधना की गई, जो देर रात तक चली। साथ ही छोटे बच्चों व युवाओं के द्वारा नाटक, गीत, संगीत, मसीही गीत प्रस्तुत किया गया। शनिवार को सुबह समाज के लोग गिरजाघर में पहुंचेंगे और प्रभु की आराधना की जाएगी। बच्चों व युवाओं के द्वारा गीत व प्रहसन प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके बाद प्रभु यीशु के जन्म के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी और जन्म का संदेश भी सुनाया जाएगा। शहर के अन्य गिरजाघरों में भी क्रिसमस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top