बस्तर संभाग

समर्थन मूल्य पर 1680733.60 क्विंटल धान की खरीदी...

कांकेर/बस्तर मित्र

राज्य सरकार की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। खाद्य विभाग के वेबसाईट में अब तक ऑनलाईन एण्ट्री के अनुसार जिले के 137 धान उपार्जन केंद्रों में 29 दिसम्बर तक 42664 किसानों के माध्यम से 1680733.60 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 1354544.40 क्विंटल, पतला धान 324448.40 क्विंटल और सरना धान 1740.80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है।

राज्य सरकार के निणयानुसार पूर्ण व्यवस्था के साथ धान खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्र की क्षमता के अनुसार किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है, किसान निर्धारित तिथि को आकर अपना धान विक्रय कर रहे हैं। कलेक्टर सहित प्रशासनिक और विभागीय नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण भी किया जा रहा है।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top