बस्तर संभाग

नगर पंचायत नरहरपुर के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त...

कांकेर/बस्तर मित्र

जिले के नगर पंचायत नरहरपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मेलन का आयोजन 01 जनवरी 2022 दिन शनिवार को सांस्कृतिक भवन वार्ड क्रमांक 10 नगर पंचायत नरहरपुर में किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा नव निर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर डाॅ. कल्पना धु्रव को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नगर पंचायत नरहरपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन प्रस्तुत करने हेतु 01 जनवरी 2022 दिन शनिवार को प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12.30 तक निर्धारित की गई है। इसी दिन नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक किया जाएगा तथा अभ्यर्थिता से नाम वापसी दोपहर 12.45 बजे से दोपहर 01 बजे तक और दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान (आवश्यक होने के स्थिति में) किया जाएगा। इसी दिन मतदान के तत्काल बाद मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम पीठासीन अधिकारी द्वारा घोषित किया जाएगा।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top