बस्तर संभाग

यात्रियों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण...

कांकेर/बस्तर मित्र

यात्री बसों में बिना मास्क सफर करने वाले यात्रियों को समाजसेवियों ने मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की बात भी कही। जन सहयोग समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने शहर के नए बस स्टैंड में जाकर यात्री बसों में सफर करने वाले ऐसे यात्रियों को मास्क का वितरण किया, जिनके द्वारा मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा था। साथ ही यात्रियों को सैनिटाइजर भी बांटे गए। साथ ही आटो व टैक्सी चालकों को भी मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। जिसमें जन सहयोग समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी, धर्मेंद्र देव, अनुराग उपाध्याय, जितेंद्र प्रतापदेव, करण नेताम, चरण यादव, राजेश चौहान, सदानंद साहू, प्रमोद ठाकुर, संजय ठाकुर, दिनेश मोटवानी व अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

जिले में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, प्रशासन भी लगातार सतर्कता को लेकर लोगों से अपील की जा रही है कि वे हमेशा मास्क का उपयोग करें, शारीरिक दूरी का पालन करें, साथ ही आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले। लेकिन कुछ लोग शासन के गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं, कई समाज सेवी संगठनों ने भी आगे आकर लोगों को समझाने का प्रयास किया है, ताकि कोरोना संक्रमण पर काबू पा सके।




About author

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top