बस्तर संभाग

समर्थन मूल्य पर अब तक 2167685.20 क्विंटल धान की खरीदी . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

राज्य सरकार की योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 01 दिसंबर से प्रारंभ हो गई है। खाद्य विभाग के वेबसाईट में अब तक ऑनलाईन एण्ट्री के अनुसार जिले के 137 धान उपार्जन केंद्रों में 18 जनवरी तक 2167685.20 क्विंटल धान खरीदी की गई है, जिसमें मोटा धान 17868111.20 क्विंटल, पतला धान 378754.80 क्विंटल और सरना धान 2119.20 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई है। कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारी सहित नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है।




About author



0 Comments


Leave a Reply

Scroll to Top