रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती अब 31 जनवरी तक...

रिक्त पदों पर शिक्षकों की भर्ती अब 31 जनवरी तक...

रायपुर/बस्तर मित्र

प्रदेश में शिक्षकों के रिक्त पदों पर वेटिंग लिस्ट से 31 जनवरी तक भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय वाले स्कूलों में पहले शिक्षकों को पदस्थ किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाली पदस्थापना की सूची को लोक शिक्षण संचालनालय सयुक्त संचालक से अवलोकन कराना अनिवार्य हैं। शिक्षक संवर्ग के 14580 पदों पर सीधी भर्ती की जानी है।

बस्तर और सरगुजा संभाग के सभी जिलों के अलावा कोरबा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में पहले चरण में नियुक्ति हो चुकी है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। रिक्त पदों को वेटिंग लिस्ट से भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। अधिकांश जिलों में वेटिंग लिस्ट वाले विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य चल रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक स्कूलों में सीधी भर्ती 31 जनवरी तक पूर्ण करनी होगी। शिक्षक विहीन तथा एक शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों को पहले नियुक्त किया जाएगा। यदि विकासखंड जिले में पद रिक्त है। तो वहीं पदस्थापना की जाएगी।

पदोन्नति की प्रक्रिया भी चल रही है:-

राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक अनुभव में छूट देने के बाद सभी संभागों जिलों में शिक्षक, प्रधान पाठक तथा व्याख्याता के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग वरिष्ठता लिस्ट जारी होने से उठे विवाद के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश अनुसार वरिष्ठता सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं। उनके अनुसार संबंधित जिलों में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति 5 फरवरी तक पूर्ण करनी होगी।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)