

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में अगले 3 दिनों तक हिटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, 26 से 28 मई तक सेंट्रल और साउथ के कुछ इलाको में लू का सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा और इस बीच मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की सम्भावना जताई है प्रदेश में पिछले 24घंटो मौसम शुष्क राहा। राजनांदगांव जिला46.5ºC तापमान के साथ सबसे अधिक गर्म है,वही सरगुजा संभाग के अंबिकापुर शहर में न्यूनतम24.7ºC सेल्सियस तक है,रायपुर में पारा 45.7ºC डिग्री पंहुच गया है।
हीटवेव बिलासपुर ,रायगढ़, सरंगढ़-बिलाईगढ़,मुंगेली सक्ती ,कोरबा,जांजगीर -चापा ,गरियाबंद ,धमतरी महासमुंद, रायपुर ,बलोदाबजार,दुर्ग,बालोद,बेमेतरा,कबीरधाम,राजनांदगांव,बस्तर,कोंडागांव और कांकेर में चलने संभावना है।
छत्तीसगढ़ में 26 से 29 मई तक अलग -अलग स्थानों पर हल्की तथा मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान दौरान कई जिलों गरज-चमक के साथ-साथ हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक ,प्रदेश के कुछ इलाके में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।