

राजीव भवन कांकेर में कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू के पुण्यतिथि के अवसर पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य नितिन पोटाई ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे उन्होंने देश के आजादी के बाद विपरीत परिस्थितियों में देश का बागडोर संभाला था तब उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिये बड़े बड़े संस्थाओं और बांधों का निर्माण करवाया। उन्होने आगे कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू देश की आजादी के लिए कई बार जेल गये वे लगभग 9 साल जेल में रहे जेल में रहकर उन्होंने विश्व इतिहास की झलक नामक प्रसिद्ध पुस्तक का लेखन कार्य किया था वही जेल से ही अपनी पुत्री इन्दिरा गांधी को पत्र लिखा करते थे जिसे पिता का पत्र पुत्री के नाम संकलित किया गया है। भारत की विदेश नीति पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीति मानी जाती है उन्होंने धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक समाजवाद, गुटनिरपेक्षता, पंचशील , निःशस्त्रीकरण आदि पर बल दिया।
कांग्रेस नेता नितिन पोटाई ने आगे कहा कि उनके दो उक्तियां हमेशा प्रेरणा के स्त्रोत रहे है जिसमें एक है ’’आराम हराम है’’ और दूसरा ’’अनुशासन ही देश को महान बनाता है’’ यह दोनों ही शब्द किसी भी देश के विकास के लिए मील के पत्थर साबित हो सकते है। शायद नेहरू जी ने पहले ही महसूस कर लिया था कि ये दोनों शब्द देश के लिये अति आवश्यक है क्योंकि जब भारत देश नया नया बना था उस समय देश के नवनिर्माण की आवश्यकता थी जो मेहनत से ही संभव हो सकता है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यासीन कराणी , महिला कांग्रेस अध्यक्ष भारती सलाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव, महामंत्री उदय प्रकाश शर्मा, अजय भासवानी, मनोज जैन, नीरा साहू, नरेश बिछिया, लक्ष्मणपुरी गोस्वामी, मुकेश तिवारी, रंजन गोस्वामी, देवेश यादव, अजय नेताम, सूर्या नेताम, रमेश गावड़े, अशोक ऊके, जीत सिंह कवाची, यशवंत दर्रा, पंच राम सलाम, प्रशांत सिन्हा, पप्पू नायक आदि उपस्थित थे।