25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ऑनलाईन . . .

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन ऑनलाईन . . .

बस्तर मित्र / दंतेवाड़ा.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के द्वारा 25 जनवरी 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का आयोजन ऑनलाईन करने के निर्देश प्राप्त हुये है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के दौरान युवा मतदाताओं को लक्षित करते हुए उन्हें अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु लकी ड्रा का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर द्वारा किया गया था। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 के उपरांत राज्य स्तर पर लकी ड्रा निकाला गया जिसमें दंतेवाड़ा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88 दन्तेवाड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक 10-बारसूर 04 के विमल कुमार नाग, पिता प्रेमलाल नाग, मावलीगुड़ा बारसूर का चयन हुआ है। चयनित विमल कुमार नाग को कारवां रेडियो एवं मेडल प्रदाय किये जाने हेतु ऑनलाईन पुरस्कार घोषित किया जाता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार 01 जनवरी 2021 के पश्चात संपादित उत्कृष्ट निर्वाचकीय कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2022 कार्यक्रम में पुरस्कृत करने निर्देश प्राप्त हुये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में दंतेवाड़ा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 88-दन्तेवाड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक 175 चिकपाल के बी.एल.ओ. श्री स्वरूप मण्डल, सहायक शिक्षक, एल.बी. को रू. 5000/-, प्रशस्ति पत्र तथा प्रोपेसर नोडल ऑफिसर डॉ. विवेक शर्मा, सहायक प्राध्यापक, शा. महेन्द्र कर्मा कन्या महाविद्यालय दंतेवाड़ा को रू. 7000/- एवं प्रशस्ति पत्र ऑनलाईन घोषित किया जाकर प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि संबंधित के बैंक खाते में जमा किया जावेगा। सभी शासकीय कार्यालयों में 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस में अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ पत्र की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का राज्य स्तरीय आयोजन इस वर्ष कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सीमित रूप से किया जायेगा जिसका लाइव प्रसारण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रातः 11.00 बजे से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म प्लेटफार्म पर 25 जनवरी 2022 को देख सकेंगे -

Facebook

https://www.facebook.com/CEOChhattisgarh

Twitter

https://twitter.com/CEOChhattisgarh

Youtube

https://youtube.com/channel/UCF9by8IIUIw5QE2r7DFnhPQ

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Mukesh Markam

Mukesh Markam

निष्पक्ष पत्रकार

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)