सर्दियों में पिएं ये हेल्दी सूप . . .

सर्दियों में पिएं ये हेल्दी सूप  . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

टमाटर को वैसे तो हम बहुत सारी सब्जियों में इस्तेमाल करते ही हैं लेकिन इसका सूप सेहत के लिए काफी लाभदायक होता हैण् सर्दियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए टमाटर का सूप पीना काफी फायदेमंद होता है। टमाटर सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह वजन घटाने , हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। यह सूप एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता है।

सर्दियों में लोग सूप पीना खूब पसंद करते हैं। टमाटर से बना सूप स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। टमाटर के सूप में क्रोमियम नामक तत्व पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को हेल्दी रहने के लिए टमाटर का सूप जरूर पीना चाहिए। टमाटर का सूप बच्चों को भी खूब पसंद आता है। आज हम आपको गाढ़ा टमाटर का सूप बनाना बता रहे हैं। आप इस तरह घर पर आसानी से टमाटर का सूप बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

लहसुन कली ;कटी हुई, टमाटर ;कटा हुआ, कप वेजिटेबल ब्रोथ, 2 प्याज ;कटी हुई, 1 कप टोमैटो सॉस, टीस्पून काली मिर्च पाउडर, 1/2 टीस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून बटर , 1 टेबलस्पून तेल , नमक स्वादानुसार ।

विधि:-

सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। तेल के गरम होते ही प्याज और लहसुन डालकर हल्का भून लें। इसके बाद टमाटर डालकर इसके नरम होने तक भून लें। अब वेजिटेबल ब्रोथ, टोमैटो सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालकर 15 मिनट तक पकाएं। तय समय के बाद गैस बंद सूप को एक को एक कटोरी में निकाल लें। तैयार है गार्लिक.टोमैटो सूप। ऊपर से बटर डालकर पिएं और पिलाएं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)