सुकमा में पूर्व उप सरपंच की नक्सलियों ने की हत्या . . .

सुकमा में  पूर्व उप सरपंच की नक्सलियों ने की हत्या . . .

बस्तर मित्र/कांकेर।

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मछली पकड़ने गये एक युवक की नक्सलियों ने बुधवार देर शाम धारदार हथियार से हत्या कर दी। कोंटा थाना पुलिस को गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी ।मारे गए युवक का नाम बटेर गांव निवासी मांडवी देवा है।तथा वह बंडा ग्राम पंचायत का पूर्व उप सरपंच था। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला है। पुलिस मुखबिरी के शक पर नक्सलियों ने उसकी हत्या की है। इससे पहले नक्सली उसके पिता और भाई की भी हत्या कर चुके थे।

पुलिस के अनुसार मृतक परिवार के साथ कोंटा के बेस कैंप में रहता था। वह बुधवार देर शाम अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए निकला था। नक्सलियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद वापस घर लौटते समय कथित तौर पर नक्सलियों ने उसकी धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक का शव कन्हैयागुड़ा के बीच रास्ते में फेंक भाग गए।

कोंटा पुलिस को वारदात की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नक्सली वारदात से गांव में दहशत है। माड़वी देवा की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में किए जाने की बात कही जा रही है। मांडवी देवा के साथ मछली पकड़ने गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अफसर जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)