सलमान खान नए गाने के टीजर पर हुए ट्रोल . . .

सलमान खान नए गाने के टीजर पर हुए ट्रोल . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग चल रही है। इस बीच उनके कुछ गाने रिलीज हो रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने नए गाने 'डांस विद मी' का टीजर रिलीज किया है। इस वीडियो में सलमान की एंट्री पैरों से दिखाई गई है। गाने की 24 सेकंड की झलग है और सलमान गाते और डांस करते दिख रहे हैं। सलमान के फैन्स ने तो उनकी जमकर तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ट्रोलिंग से बाज नहीं है। एक सोशल मीडिया यूजर ने उनकी तुलना ढिंचैक पूजा से की है। सलमान का पूरा गाना कल यानी 29 जनवरी को रिलीज होगा।

सलमान खान ने अपने नए गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को साजिद-वाजिद जोड़ी के साजिद खान ने कम्पोज किया है। गाने की शुरुआत सलमान के स्वैग के साथ होती है। उनका आइकॉनिक ब्रेसलेट भी दिखाया जाता है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'डांस विद मी'। गाना सलमान पर पिक्चराइज किया गया है। इसे गाया भी सलमान खान ने है। वह गाने में डांस करते भी नजर आ रहे हैं। सलमान गा रहे हैं, संग-संग नच ले, हम संग नच ले। फिर वह बोलते हैं, डांस विद मी।

गाने की टीजर की उनके फैन्स ने तारीफ की। कई लोग सलमान को हैंडसम बता रहे हैं तो कुछ को पूरे गाने का इंतजार है। इस बीच उनकी ट्रोलिंग भी हुई है। एक यूजर ने लिखा है, एक ढिंचैक पूजा तो आप में भी है भाई। वहीं एक और ने लिखा है, भाई आप सब कर लेंगे तो हमें क्या करना। हीरो भी आप प्रोड्यूसर भी आप डायरेक्टर भी आपके राइटिंग भी आप ही करते हो, हमारे लिए कुछ तो छोड़ो।

बीते हफ्ते सलमान खान का म्यूजिक वीडियो मैं चला रिलीज हो चुका है। यह गाना अंतिम के लिए शूट किया गया था। हालांकि प्रज्ञा जायसवाल वाला पोर्शन एडिट कर दिया गया और फिल्म में यह गाना नहीं लिया गया।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)