समर्थन मूल्य पर 28 फरवरी तक की जायेगी मक्के की खरीदी . . .

समर्थन मूल्य पर 28 फरवरी तक की जायेगी मक्के की खरीदी . . .

बस्तर मित्र न्यूज।

शासन द्वारा मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 1870 रूपये की दर से की जा रही है, 28 फरवरी तक मक्का की खरीदी होगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नागरिक आपूर्ति निगम को मक्का उपार्जन के लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कोर्पोरेशन लिमिटेड जिला कार्यालय कांकेर के प्रबंधक विनोद बुधिचा ने बताया की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से मक्का की खरीदी किया जा रहा है तथा मक्का की नमी का निर्धारित मापदण्ड 14 प्रतिशत है। समर्थन मूल्य में खरीदे गये मक्का की राशि का भुगतान कृषकों के खाते में डिजिटल मोड से किया जाता है। धान की तरह समर्थन मूल्य पर मक्का का विक्रय करने के लिए किसानों को पंजीयन करना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान भाई अपने द्वारा उत्पादित मक्का को सहकारी समितियों में विक्रय कर सकते हैं। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समितियों के माध्यम से सोमवार से शक्रवार शासकीय अवकाश के दिवस को छोड़कर मक्का खरीदी की जा रही है।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)