मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट , कोहनी तक रचाया था इश्क का रंग

मौनी रॉय ने पति के नाम की मेहंदी की फ्लॉन्ट , कोहनी तक रचाया था इश्क का रंग

बस्तर मित्र न्यूज।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में मौनी सीढ़ियों पर बैठकर अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी मेहंदी पर सूरज जैसी डिजाइन के भीतर उनके पति सूरज नांबियार का नाम लिखा साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस मौनी रॉय ने पहली बार अपने प्यार सूरज के साथ अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो शेयर की है, साथ ही अपने हाथों की मेहंदी पर लिखे नाम को भी फ्लॉन्ट किया है।

Paragraph Image

आखिरकार मौनी रॉय ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी कर ली है। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। इस बीच मौनी ने भी अपने इंस्टा हैंडल से पति सूरज संग एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही उनकी मेहंदी सेरेमनी की भी एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह अपने हाथों पर लगी मेहंदी में अपने पति सूरज के नाम का पहला अक्षर फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि, मौनी रॉय साल 2019 से दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं। लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने गोवा में 27 जनवरी 2022 को शादी कर ली है। शादी से पहले उनकी प्री-वेडिंग की फोटोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

Paragraph Image

दरअसल, 26 जनवरी 2022 को मौनी रॉय की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी आयोजित की गई थी। मेहंदी सेरेमनी से मौनी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वह हाथों की मेहंदी में अपने और अपने होने वाले पति सूरज के पहले अक्षर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान येलो ड्रेस में मौनी काफी खूबसूरत लग रही हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक (Reporter)

Kiran Komra

Kiran Komra

पत्रकारिता के लिए समर्पित

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)