प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, अफसर बोले- नहीं ली थी परमिशन . . .

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़, अफसर बोले- नहीं ली थी परमिशन . . .

कांकेर/बस्तर मित्र

कांकेर जिले में कोरोना की तीसरी लहर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना की रफ्तार को रोकने प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन शनिवार को कांग्रेस के स्टुडेंट्स यूनियन NSUI के कार्यकर्ताओं ने यहां जुलूस निकाला। NSUI के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के स्वागत के लिए कांकेर शहर में बड़ी भीड़ जुटाई। बीच सड़क पर आतिशबाजी के साथ जमकर स्वागत सत्कार किया गया।

Paragraph Image

अपने स्वागत सत्कार में प्रदेश अध्यक्ष भी इतने खुश हो गए कि उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा। NSUI के कार्यकर्ताओं ने इस भीड़ को इकट्ठा करने के लिए प्रशासन से भी कोई परमिशन नहीं ली गई थी। SDM कल्पना ध्रुव ने बताया कि उन्हें NSUI के इस कार्यक्रम के संबंध में कोई लिखित जानकारी नहीं मिली थी। प्रशासन से किसी तरह से कोई भी इजाजत नहीं दी गई थी। जिले में धारा 144 लागू है। इस स्थिति में बिना परमिशन के भीड़ इकट्ठा नहीं किया जा सकता है।

Paragraph Image

कांकेर में आज इतने मिले संक्रमित :-

राज्य से जारी हुई मीडिया बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कांकेर जिले में कुल 169 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। आज आए कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलाकर जिले में अब कुल 698 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं।

इस खबर को प्रोत्साहित करने वाले दानदाता (Donors)

इस समाचार के लिए अभी तक कोई सहयोग राशि प्राप्त नहीं हुई है।
पहले सहयोगी बनें (Support First)

लेखक (Reporter)

LAXMI JURRI

LAXMI JURRI

पत्रकारिता के लिए समर्पित...

0 Comments

No comments yet. Be the first to reply!

टिप्पणी लिखें (Leave a Reply)